Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भाजपा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार गूंजा अबकी बार 400 पार का नारा 

- Photo by :

  Published by: Pankaj Tiwari , Date: 16/04/2024 12:11:02 pm Share:
  • Published by: Pankaj Tiwari ,
  • Date:
  • 16/04/2024 12:11:02 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लोकसभा 52 - प्रयागराज से भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी  ने विधानसभा 265 - कोंराव व विधानसभा 259 - मेजा के कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक की। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लोकसभा 52 - प्रयागराज से भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी  ने विधानसभा 265 - कोंराव व विधानसभा 259 - मेजा के कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक की। 

 इस दौरान दोनों विधानसभाओं के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को पुष्पगुच्छ, पटका व माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही त्रिपाठी ने प्रत्याशी नियुक्त होने के उपरांत प्रथम बार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड रखा। 


और सभी संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल के सामने वाले नीले बटन दबाकर भारी मतों से जिताने हेतु जनता जनार्दन के बीच जाकर वोट मांगने की अपील की। 


कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री काशी व जिला प्रभारी यमुनापार आदरणीय सुशील त्रिपाठी, लोकसभा संयोजक शिवदत्त पटेल, जिलाध्यक्ष भाजपा विनोद प्रजापति, निवर्तमान जिलाध्यक्ष  विभवनाथ भारती, विधानसभा प्रभारी कोंराव स्वामीनाथ सिंह , विधानसभा कोंराव संयोजक राकेश पांडेय, विधानसभा मेजा प्रभारी रायचंद्र दुबे, विधानसभा संयोजक मेजा व जिला महामंत्री भाजपा विक्रमादित्य मौर्य एवं दोनो विधानसभा से संबंधित सभी मण्डल अध्यक्ष व मण्डल प्रभारीगण, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्य, मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तगण मौजूद रहे।