Contact for Advertisement 9650503773


मोहगांव में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का आयोजन
 

विकास पाठ्यक्रम का आयोजन - Photo by : Ncr Samachar

मध्य प्रदेश   Published by: admin , Date: 26/09/2022 04:11:00 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: admin ,
  • Date:
  • 26/09/2022 04:11:00 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश सुड़गांव मंडला जिले के विकासखंड मोहगांव के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की कक्षा का आयोजन किया गया।

विस्तार

इंद्रामेन मार्को / एनसीआर समाचार 

मध्य प्रदेश सुड़गांव मंडला जिले के विकासखंड मोहगांव के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की कक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान शिव प्रसाद पुशाम जिला पंचायत सदस्य मंडला, देवराज कछवाहा भाजपा उपाध्यक्ष, राजाराम मंडल महामंत्री, अनुज कछवाहा युवा मोर्चा अध्यक्ष, करण यादव, अर्पित अग्रवाल सोशल मीडिया प्रभारी, सुजीत कुशवाहा भाजपा मंडल मंत्री मोहगांव परामर्शदाता एवं छात्रों के द्वारा पंडित दीनदयाल की जयंती के उपलक्ष में उनके छायाचित्र में माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण किया गया।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों का तिलक वंदन व पुष्प गुच्छों से स्वागत किया गया। विकासखंड समन्वयक नेम लाल धुर्वे द्वारा परिषद की अवधारणा परिषद व गतिविधियां के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात जिला पंचायत सदस्य शिव प्रसाद पुशाम द्वारा संक्षिप्त सभी छात्रों को उनके, एकात्म मानववाद, अंत्योदय का उदाहरण देते हुए अंतिम छोर के व्यक्तियों को लाभ दिलाने में सहभागिता के संबंध में विस्तार से बताया गया बहुत ही सारगर्भित रहा जनप्रतिनिधि द्वारा कोर्स के संदर्भ में प्रशंसा करते हुए सहयोग की बात भी कही गई।


Featured News