Contact for Advertisement 9650503773


Cyber Crime: ₹500 के चालान के नाम पर 2.50 लाख की ठगी, विदेशी मुद्रा ट्रांजैक्शन में फंसाया

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Kunal Tewatia, Date: 23/01/2026 05:02:49 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 23/01/2026 05:02:49 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: साइबर ठगों ने एक बार फिर चालाकी भरे तरीके से आम नागरिक को निशाना बनाते हुए ₹500 के चालान के नाम पर ₹2.50 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित के मोबाइल पर एक मैसेज आया,

विस्तार

दिल्ली: साइबर ठगों ने एक बार फिर चालाकी भरे तरीके से आम नागरिक को निशाना बनाते हुए ₹500 के चालान के नाम पर ₹2.50 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित के मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें ट्रैफिक चालान बकाया होने और तुरंत भुगतान नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही पीड़ित साइबर ठगों के जाल में फंस गया। लिंक खोलने के बाद एक फर्जी वेबसाइट सामने आई, जो देखने में पूरी तरह सरकारी पोर्टल जैसी लग रही थी। जैसे ही पीड़ित ने चालान भरने के लिए अपनी बैंक डिटेल्स और ओटीपी डाला, उसी दौरान साइबर ठगों ने बैकग्राउंड में विदेशी मुद्रा (फॉरेन करेंसी) में कई ट्रांजैक्शन कर दिए। कुछ ही मिनटों में खाते से ₹2.50 लाख निकाल लिए गए।

पीड़ित को ठगी का अंदाजा तब हुआ जब बैंक से लगातार डेबिट मैसेज आने लगे। घबराकर जब उसने बैंक से संपर्क किया, तब तक रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर हो चुकी थी। इसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, ठग अब छोटी रकम जैसे ₹500 या ₹1000 के बहाने लोगों को झांसे में ले रहे हैं, ताकि शक न हो। विदेशी मुद्रा में ट्रांजैक्शन होने के कारण पैसे का ट्रैक करना और भी मुश्किल हो जाता है। पुलिस और साइबर सेल ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, चालान या किसी भी सरकारी भुगतान की जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही जांचें। साथ ही, ओटीपी, बैंक डिटेल्स या कार्ड से जुड़ी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

Related News

उत्तर प्रदेश: हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया भक्ति प्रदर्शन

हरियाणा: सरकारी विद्यालय में संस्कार शिक्षक रामदत्त को मेहनत और लगन के लिए किया गया सम्मानित 

उत्तर प्रदेश: पखना स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय युवक घायल, अस्पताल में हुए भर्ती

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आपूर्ति में पारदर्शिता और नियंत्रण के लिए करी बैठक

उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए ब्लैकमेल और लूट करने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिहार: प्रस्तावित चीनी मिल के लिए भूमि निरीक्षण, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की उम्मीद


Featured News