Contact for Advertisement 9650503773


दिल्ली: गुरुग्राम में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट, 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे

- Photo by :

दिल्ली  Published by: Nitin Sharma , Date: 28/03/2026 06:22:47 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Nitin Sharma ,
  • Date:
  • 28/03/2026 06:22:47 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: गुरुग्राम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक हादसे में एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा र

विस्तार

दिल्ली: गुरुग्राम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक हादसे में एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब घर में खाना बनाया जा रहा था। अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे कमरे में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि कमरे में मौजूद सभी पांच लोग इसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और आनन-फानन में गुरुग्राम के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में गैस लीकेज या तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।