Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: एसपी संदीप कुमार मीना की ऑनलाइन समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश:  Published by: Prvin Kumar , Date: 28/03/2026 05:59:35 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by: Prvin Kumar ,
  • Date:
  • 28/03/2026 05:59:35 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने 27 मार्च को गूगल मीट के माध्यम से जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ ऑनलाइन गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था तथा विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने 27 मार्च को गूगल मीट के माध्यम से जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ ऑनलाइन गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था तथा विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी, प्रभारी LIU, डायल-112, RI लाइन्स, DCR, यातायात, अग्निशमन, WCSO सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। बैठक में सीएम डैशबोर्ड, गुमशुदगी, अपहरण, महिला संबंधी अपराध, गैंगस्टर कार्रवाई, लंबित विवेचनाओं और जनपद की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आमजन से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। गोष्ठी के दौरान प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति (फेज-5) के द्वितीय चरण के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। एसपी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी वार्ड स्तर पर महिला केंद्रित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिनमें महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी योजनाओं, उनके अधिकारों और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जाए।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पंपलेट वितरण, जनसंवाद और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में ऑपरेशन दहन, ऑपरेशन त्रिनेत्र, गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई, ड्यूटी प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। साथ ही गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश तेज करने, अपहरण से जुड़े मामलों में तत्परता से कार्रवाई कर पीड़ित की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करने और शस्त्र की दुकानों की सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश देते हुए कहा कि पेट्रोल-गैस की किल्लत से जुड़ी भ्रामक अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही अनावश्यक भंडारण (हॉर्डिंग) पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध नियंत्रण पर प्रभावी कार्रवाई करने और जनसुनवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने को कहा गया।