Contact for Advertisement 9650503773

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ पंडाल में भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Kamal Das , Date: 28/03/2026 06:04:54 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Kamal Das ,
  • Date:
  • 28/03/2026 06:04:54 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में चल रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पंडाल में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

विस्तार

बताया जा रहा है कि घटना के समय उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह भी मौके पर मौजूद थे। 

उनके साथ गोसाईंगंज के विधायक अभय सिंह और अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी मौजूद थे। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। यह महायज्ञ राजघाट स्थित बाबा घाट के निकट आयोजित किया जा रहा था। प्रशासन और दमकल टीम स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।