-
☰
राजस्थान: डॉ. अरविंद मित्तल को ‘एशिया बिजनेस लीडरशिप अवार्ड्स 2026’ से सम्मान
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: राजधानी के रेडिसन ब्लू होटल, द्वारका में आयोजित एक भव्य समारोह में, प्रसिद्ध दंत चिकित्सक और सौंदर्य विशेषज्ञ डॉ. अरविंद मित्तल को प्रतिष्ठित 'एशिया बिजनेस लीडरशिप अवार्ड्स 2026' से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान स्वास्थ्य
विस्तार
राजस्थान: राजधानी के रेडिसन ब्लू होटल, द्वारका में आयोजित एक भव्य समारोह में, प्रसिद्ध दंत चिकित्सक और सौंदर्य विशेषज्ञ डॉ. अरविंद मित्तल को प्रतिष्ठित 'एशिया बिजनेस लीडरशिप अवार्ड्स 2026' से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया। डॉ. मित्तल को "द गोल्ड स्टैंडर्ड इन हेल्थकेयर - इंडियाज मोस्ट आइकॉनिक ओरो-डेंटल सर्जन एंड कॉस्मेटोलॉजी एक्सपर्ट" की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें समाज के प्रति उनके समर्पण और दंत चिकित्सा एवं कॉस्मेटोलॉजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों की पहचान के रूप में दिया गया है। यह गौरवशाली सम्मान बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री भाग्यश्री पटवर्धन के हाथों प्रदान किया गया। इस अवसर पर 'इनसाइट्स सक्सेस मीडिया' (Insights Success Media) के संस्थापक मनीष बंसल सहित उद्योग जगत की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं। समारोह की मुख्य बातें: सम्मान: एशिया बिजनेस लीडरशिप अवार्ड्स 2026 पुरस्कार विजेता: डॉ. अरविंद मित्तल(मित्तल स्माईल केयर) प्रस्तुतकर्ता: बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री पटवर्धन इस उपलब्धि पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए मित्तल स्माईल केयर के डॉ.अरविंद मित्तल ने इस सफलता का श्रेय 'मित्तल स्माइल केयर' की पूरी टीम और अपने मरीजों के भरोसे को दिया है और कहा कि यह सम्मान उनके मरीजों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर नवाचार करने के उनके संकल्प को और मजबूत करता है।
यह पुरस्कार उन्हें ओरो-डेंटल और कॉस्मेटोलॉजी के क्षेत्र में नई तकनीकों के माध्यम से बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रेरित करेगा।
दिल्ली: गुरुग्राम में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट, 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे
महाराष्ट्र: बजरंग दल द्वारा सुपो पलसी में रामनवमी का भव्य आयोजन, भक्तिमय माहौल में गूंजा “जय श्रीराम
उत्तर प्रदेश: सहायक अध्यापक पर गंभीर आरोप ग्रामीणों ने कार्रवाई की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में फर्जी दरोगा बनकर शादी रचाने की साजिश नाकाम, युवक हिरासत में
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 की टीम पहुँची सिंगहाचन्दा गाँव, बालिकाओं को किया जागरूक