Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 की टीम पहुँची सिंगहाचन्दा गाँव, बालिकाओं को किया जागरूक

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश:  Published by: Deepak Kaushal (UP) , Date: 28/03/2026 06:16:05 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by: Deepak Kaushal (UP) ,
  • Date:
  • 28/03/2026 06:16:05 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  शनिवार को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा तथा  पुलिस अधीक्षक जनपद गोंडा विनीत जायसवाल के निर्देशन में,जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे-छेड़छाड़/शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटै

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  शनिवार को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा तथा  पुलिस अधीक्षक जनपद गोंडा विनीत जायसवाल के निर्देशन में,जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे-छेड़छाड़/शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक इत्यादि की रोकथाम के संबंध थाना क्षेत्र के ग्राम पाली पुरवा (सिंगहाचन्दा) तरबगंज गोण्डा में बच्चियों/  को प्रेरित कर जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत,व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम द्वारा  थाना तरबगंज जनपद गोंडा  बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनको माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान 5.0 के बारे में 

विस्तृत जानकारी दी गई  और बच्चियों को प्रत्येक थाने पर स्थापित किए जा रहे " मिशन शक्ति केंद्र " के बारे में बताया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण  हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा -112 विमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098 , मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108  इत्यादि से अवगत कराया गया और साथ ही साथ  साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम में म0उ0नि0 कल्पना श्रीवास्तव व उ0नि0 सुनील सिंह, म0आ0 शशि बाला शामिल रहीं।