Contact for Advertisement 9650503773


LPG Gas Cylinder Price: कमर्शियल सिलेंडर के दाम में आई गिरावट, अब 1773 रुपए का हुआ LPG गैस सिलेंडर 

कमर्शियल सिलेंडर के दाम में आई गिरावट

कमर्शियल सिलेंडर के दाम में आई गिरावट - Photo by : Social Media

नई दिल्ली  Published by: Agency , Date: 01/06/2023 01:58:36 pm Share:
  • नई दिल्ली
  • Published by: Agency ,
  • Date:
  • 01/06/2023 01:58:36 pm
Share:

विस्तार

कमर्शियल सिलेंडर के दामों में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली हैं। जून महीने की शुरुआत में ही देशवासियों को यह राहत भरी खबर मिली है। एलपीजी गैस सिलेंडर बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी के रेट को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। 1 जून से एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती की जाएगी। बता दें कि, आज से ही दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 83.5 रुपए कम कर दिया गया है यानी कि 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1773 रुपए में मिलेगा। वहीं पहले यह 1875.50 रुपए में मिलता था, लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम

कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम में काफी गिरावट आई है। दिल्ली में पहले यह 1856.50 रुपए का मिलता था, जो कि अब 1773 रुपए का हो गया है। वहीं अगर कोलकाता की बात करें तो कोलकाता में 1960.50 से घटकर इसका रेट अब 1875.50 हो गया है। मुंबई में 1808.50 रुपए से 1725 का हो गया है।


Featured News