Contact for Advertisement 9650503773


गुजरात: आहवा में जिला स्तरीय नेशनल रूरल आईटी क्विज-2026 आयोजित, 15 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Gheesaram Fauji Choudhary , गुजरात  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 09/10/2026 01:44:50 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by.: Gheesaram Fauji Choudhary ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 09/10/2026 01:44:50 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: आहवा कर्नाटक सरकार के आईटी, बीटी और साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग तथा गुजरात सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए “नेशनल रूरल आईटी क्विज-2026” का आयोजन किया गया।

विस्तार

गुजरात: आहवा कर्नाटक सरकार के आईटी, बीटी और साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग तथा गुजरात सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए “नेशनल रूरल आईटी क्विज-2026” का आयोजन किया गया। गुजरात काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (GUJCOST), गांधीनगर के दिशा-निर्देशन में 7 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को सुबह 10:30 बजे प्रयाेशा जिला लोक विज्ञान केंद्र, आहवा (डांग) में जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में जिले की 13 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्री गिरधरभाई नेरकर की अध्यक्षता में उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 15 छात्रों का चयन क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए 15 मेधावी छात्रों का चयन किया गया है।

 ये सभी चयनित विद्यार्थी 13 अक्टूबर 2026 को गांधीनगर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में डांग जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
 में प्रयाेशा प्रतिष्ठान (डांग) के परम पूज्य पी. पी. स्वामीजी ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई और प्रतिभागी छात्रों को आशीर्वाद देकर उनका मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। पूरे कार्यक्रम का संचालन साइंस कम्युनिकेटर सागर व्यवहार द्वारा किया गया, जबकि समन्वयक (Co-ordinator) श्री रतिलाल सूर्यवंशी ने उपस्थित सभी छात्रों, शिक्षकों और प्राचार्यों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

झारखंड: बारिश से दो आदिवासी परिवारों के खपरैल मकान गिरे, सरकारी सहायता नहीं मिलने का लगा आरोप

उत्तर प्रदेश: सेक्टर P-3 में सेवा की मिसाल, वॉटर कूलर-प्यूरीफायर का उद्घाटन और दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल

मध्य प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर एवं शैक्षणिक सामग्री की गई वितरित

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय और समानता का लिया संकल्प

गुजरात: दगुनिया गांव में बछड़े की हर्निया सर्जरी कर पशुचिकित्सकों ने बचाई जान


Featured News