-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: एसपी ओमवीर सिंह का हर्रैया-छावनी थाने में औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को हर्रैया और छावनी थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय और अभिलेखों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को हर्रैया और छावनी थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय और अभिलेखों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और सही तरीके से करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्रवाई रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर समेत अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने हाल में हुई घटनाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला और बाल अपराध से जुड़े मामलों को प्राथमिकता एसपी ने मिशन शक्ति केंद्र और महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को महिला एवं बाल अपराध से संबंधित शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पीड़िताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साइबर अपराध की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारियों को साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेने और त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बीट पुलिसकर्मी जनता से बनाए रखें संपर्क एसपी ने बीट आरक्षियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमणशील रहने और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की शिकायतों का नियमानुसार समय से निस्तारण किया जाए। लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने को कहा निरीक्षण के दौरान एसपी ने सभी विवेचकों को लंबित मामलों की विवेचना का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने कार्यों में लापरवाही न बरतने और निर्धारित समय में आवश्यक कार्रवाई पूरी करने की हिदायत दी। ऑपरेशन क्लीन के तहत वाहनों का होगा निस्तारण एसपी ने ऑपरेशन क्लीन के तहत थानों में खड़े लावारिस और सीज वाहनों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए, ताकि थाना परिसर व्यवस्थित बना रहे। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी हर्रैया, प्रभारी निरीक्षक हर्रैया, प्रभारी निरीक्षक छावनी तथा संबंधित थानों के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
