-
☰
No image found.
गुजरात: अहमदाबाद में बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की विदेशी शराब से भरा कंटेनर जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: शराबबंदी होने के बावजूद विदेशी शराब की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अहमदाबाद में PCB और निकोल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करोड़ों रुपये की विदेशी शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा गया है।
विस्तार
गुजरात: शराबबंदी होने के बावजूद विदेशी शराब की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अहमदाबाद में PCB और निकोल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करोड़ों रुपये की विदेशी शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा गया है। वी.ओ.: मिली जानकारी के अनुसार PCB टीम को सूचना मिली थी कि राजस्थान की ओर से एक कंटेनर ट्रक में विदेशी शराब का जखीरा अहमदाबाद लाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर निकोल पुलिस और PCB की टीम ने SP रिंग रोड पर दस्तान सर्कल के पास घेराबंदी की। संदिग्ध कंटेनर ट्रक को रोककर जांच करने पर उसमें से 22,668 बोतलें और 749 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 1 करोड़ 19 लाख 86 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार ट्रक सहित कुल जब्त माल की कीमत 1 करोड़ 34 लाख 92 हजार रुपये से अधिक है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश: डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर नोएडा से शिष्टाचार भेंट, जनहित मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा
