Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जनसुनवाई में लापरवाही पर सख्त हुए डीएम, सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में रहने के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 01/06/2026 01:25:17 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 01/06/2026 01:25:17 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी Pawan Kumar Gangwar ने जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी जनपदीय अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक कार्य दिवस में पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक सभी अधिकारी अपने

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी Pawan Kumar Gangwar ने जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी जनपदीय अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक कार्य दिवस में पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतें सुनें तथा उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जारी आदेश में कहा कि शासन द्वारा पहले से ही यह व्यवस्था लागू की गई है, लेकिन यह देखा जा रहा है कि कुछ अधिकारी जनसुनवाई के निर्धारित समय में कार्यालय छोड़कर अन्य कार्यों में व्यस्त रहते हैं। जबकि ऐसे कार्य जनसुनवाई अवधि के बाद भी किए जा सकते हैं। अधिकारियों की यह कार्यशैली शासन की मंशा के अनुरूप नहीं है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता की समस्याएं सुनें और निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि इससे न केवल शासन की जनहितकारी मंशा पूरी होगी, बल्कि आम नागरिकों को भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिलाधिकारी के इस निर्देश को प्रशासनिक जवाबदेही और जनसुनवाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अधिकारियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और जनता को समय पर राहत मिल सकेगी।

Related News

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार में प्रशासन सतर्क, जिलाधिकारी ने हर की पौड़ी पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: विभिन्न संगठनों ने प्रदेश में घटित घटनाओं को लेकर की निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में तंबाकू निषेध जागरूकता अभियान: दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर एवं सेमिनार संपन्न

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में जनसुनवाई: पेयजल, सड़क व सुरक्षा मामलों पर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश: डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर नोएडा से शिष्टाचार भेंट, जनहित मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में सीएम योगी ने 1,682 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बोले—मेहनत ही सफलता की असली कुंजी


Featured News