-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पीड़ित ने लगाया लेखपाल, कानूनगो और नवाबगंज के हल्का इंचार्ज पर कब्जा कराने का आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: तहसील नवाबगंज क्षेत्र के एक ग्रामीण ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे और जबरन नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: तहसील नवाबगंज क्षेत्र के एक ग्रामीण ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे और जबरन नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्राम घौरारा निवासी सुरेश चंद्र ने जिलाधिकारी बरेली को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के ही बनवारी लाल ने जबरन उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित का आरोप है कि बिना किसी नोटिस केउसकी भूमि पर दबाव बनाकर मेड़ डाली गई और फसल को नुकसान पहुंचाया गया। सुरेश चंद्र का कहना है कि इस संबंध में उसने पहले भी संबंधित लेखपाल को सूचना दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि बनवारी लाल द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है और उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि घटना करीब 30 मई की है, जबरन जमीन पर काम कराया गया और विरोध करने पर धमकी दी गई। पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर जमीन को कब्जामुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होगा।
उत्तर प्रदेश: डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर नोएडा से शिष्टाचार भेंट, जनहित मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा
