-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राकेश प्रकाश सिंह को भावभीनी विदाई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर राकेश प्रकाश सिंह को पुलिस लाइन स्थित मां विन्ध्यवासिनी सभागार में भावभीनी विदाई दी गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर राकेश प्रकाश सिंह को पुलिस लाइन स्थित मां विन्ध्यवासिनी सभागार में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घ, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी। विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पमाला, बुके एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर आईजी राकेश प्रकाश सिंह के योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व, कार्यकुशलता एवं कर्तव्यनिष्ठा ने पुलिस विभाग को नई दिशा प्रदान की है तथा उनके अनुभव और मार्गदर्शन से अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी सदैव प्रेरणा लेते रहेंगे। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
उत्तर प्रदेश: डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर नोएडा से शिष्टाचार भेंट, जनहित मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा
