Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में तंबाकू निषेध जागरूकता अभियान: दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर एवं सेमिनार संपन्न

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 01/06/2026 04:38:37 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 01/06/2026 04:38:37 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) मिर्जापुर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) एवं बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता सेमिनार कार्यशाला का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) मिर्जापुर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) एवं बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता सेमिनार कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों और इसके उन्मूलन के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जज अनुपम कुमार रहे। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं एसीजेएम आनंद कुमार, आईडीए मिर्जापुर के सचिव डॉ. राजेश यादव, उपाध्यक्ष डॉ. राहुल चौरसिया, सीडीएच कन्वीनर डॉ. कनिष्का चौरसिया, डॉ. अमित केसरवानी, डॉ. वंदना गुप्ता, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय राज सिंह, सचिव जंग बहादुर सिंह सहित सैकड़ों अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सेमिनार के दौरान डॉ. राहुल चौरसिया ने

"प्री-कैंसरस लीजन, कंडीशन एंड टोबैको डिमेरिट्स" विषय पर प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि तंबाकू सेवन मुंह के कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है। उन्होंने समय रहते लक्षणों की पहचान और उपचार के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
वहीं डॉ. राजेश यादव ने तंबाकू उन्मूलन से संबंधित कानूनी प्रावधानों, पुनर्वास प्रक्रिया तथा नशा मुक्ति के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को तंबाकू से दूर रहने और समाज में इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प भी दिलाया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर डीएलएसए सचिव एवं एसीजेएम आनंद कुमार ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी संगठनों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।


Featured News