-
☰
No image found.
गुजरात: डांग में मिशन शक्ति योजना की हुई समीक्षा, कलेक्टर एन.डी. परमार ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: डांग जिले में महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण, सहायता और सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से 29 सितंबर 2026 को जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
गुजरात: डांग जिले में महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण, सहायता और सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से 29 सितंबर 2026 को जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला कलेक्टर एन.डी. परमार की अध्यक्षता में जिला कलेक्टर कार्यालय में हुई बैठक में मिशन शक्ति योजना के तहत संचालित विभिन्न सेवाओं और गतिविधियों की समीक्षा की गई।
बैठक में सखी वन स्टॉप सेंटर (OSC) के कामकाज की समीक्षा करते हुए हिंसा या कठिन परिस्थितियों का सामना कर रही महिलाओं को तत्काल सहायता, सुरक्षित आश्रय, कानूनी सलाह, पुलिस सहायता, चिकित्सा सुविधा और काउंसलिंग उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। अधिकारियों को मामलों की नियमित निगरानी और समय पर फॉलो-अप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। बेटियों की शिक्षा, पोषण, सुरक्षा और समग्र विकास के लिए ग्राम पंचायतों, स्कूलों और समुदाय स्तर पर जागरूकता गतिविधियां बढ़ाने पर जोर दिया गया। किशोरियों के लिए करियर काउंसलिंग, स्वास्थ्य जांच और मेडिकल कैंप आयोजित करने के साथ छात्रावासों और शिक्षण संस्थानों में स्वास्थ्य, आत्मरक्षा तथा करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की बात कही गई।
डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमन (DHEW) के तहत महिलाओं तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने, आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने और जरूरी दस्तावेजों के संबंध में सहायता उपलब्ध कराने पर भी निर्देश दिए गए। पुलिस स्टेशन बेस्ड सपोर्ट सेंटर (PBSC) के माध्यम से थाने पहुंचने वाली पीड़ित महिलाओं को काउंसलिंग, कानूनी सहायता और पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराने की समीक्षा की गई। अधिकारियों को मामलों की समयबद्ध निगरानी और उचित दस्तावेजीकरण बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में बाल विवाह रोकथाम को लेकर संयुक्त जागरूकता अभियान चलाने और प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को बाल संरक्षण कानूनों के संबंध में प्रशिक्षण देने पर भी चर्चा हुई। साथ ही विधवा, परित्यक्ता और निराश्रित महिलाओं के कल्याण एवं पुनर्वास से जुड़े कार्यों का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में कलेक्टर एन.डी. परमार ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और मिशन शक्ति की योजनाओं का लाभ जिले के दूरदराज के गांवों तक पहुंचाने पर जोर दिया। अधिकारियों से योजनाओं की नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा गया।
उत्तराखंड: श्री रामायण-कलश शोभायात्रा के भक्ति प्रवाह में नगर हुआ श्रीराममय
मध्य प्रदेश: थांदला की आरसीटी क्लब टीम बनी चैंपियन, फाइनल में लॉयर्स किंग झाबुआ को हराया
उत्तर प्रदेश: सऊदी अरब में 26 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से हुई मौत, शादी के सपने हुए अधूरे
राजस्थान: तेजपुर दिगंबर जैन मंदिर चोरी के खुलासे की मांग, जैन समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
