Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक 

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 30/09/2026 01:18:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 30/09/2026 01:18:55 pm
Share:

संक्षेप

 उत्तर प्रदेश: गोखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी कृत्ति

विस्तार

 उत्तर प्रदेश: गोखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने की। बैठक में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर 2026 को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी। निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधान प्रभावी हैं। बस्ती में बनाए गए 14 मतदेय स्थल जिलाधिकारी ने बैठक में मतदान की तैयारियों की जानकारी लेते हुए बताया कि जनपद बस्ती में कुल 14 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें दुबौलिया विकास खंड को छोड़कर जनपद के सभी विकास खंडों के पंचायत कार्यालय भवन तथा एक मतदेय स्थल नगरपालिका परिषद कार्यालय भवन में बनाया गया है। इन केंद्रों पर संबंधित शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिम्मेदारियों का समय से करें निर्वहन  डीएम ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित सभी दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ निर्वहन किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर अपनी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों, आदर्श आचार संहिता और निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

 शांतिपूर्ण मतदान और मतगणना पर जोर  जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार कराई जानी है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों से समन्वय के साथ काम करने और किसी भी समस्या की स्थिति में समय रहते उसका समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
ये अधिकारी रहे मौजूद  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक राजेश कुमार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, क्षेत्राधिकारी पुलिस स्वर्णिमा सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, उप जिलाधिकारी अहमद फरीद खान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नौशीन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रदुमन कुमार, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अवधेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह सहित निर्वाचन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: सीओ हाईवे ने की शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील, मेले में फूहड़ता और हुड़दंग पर सख्ती के निर्देश

उत्तराखंड: श्री रामायण-कलश शोभायात्रा के भक्ति प्रवाह में नगर हुआ श्रीराममय

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा साइट-4 में श्रीरामलीला की तैयारियां हुई तेज, स्टेज निर्माण के साथ मेले की भी है तैयारी

मध्य प्रदेश: थांदला की आरसीटी क्लब टीम बनी चैंपियन, फाइनल में लॉयर्स किंग झाबुआ को हराया

उत्तर प्रदेश: सऊदी अरब में 26 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से हुई मौत, शादी के सपने हुए अधूरे

राजस्थान: तेजपुर दिगंबर जैन मंदिर चोरी के खुलासे की मांग, जैन समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन


Featured News