Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का रास्ता हुआ बंद, छात्राओं की बढ़ी परेशानी

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 30/09/2026 03:12:47 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 30/09/2026 03:12:47 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं को इन दिनों विद्यालय पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं को इन दिनों विद्यालय पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल के सामने बायपास रोड पर पुल और नाला निर्माण कार्य के चलते विद्यालय तक जाने वाला मुख्य रास्ता बंद हो गया है। इससे कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं के सामने स्कूल आने-जाने का संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल वर्तमान में सुमेर सागर तहसील क्षेत्र से आगे संचालित हो रहा है। विद्यालय के सामने बायपास मार्ग पर पुल निर्माण के साथ नाले का काम चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण स्कूल तक पहुंचने वाला रास्ता बाधित हो गया है। रास्ता बंद होने से प्रतिदिन विद्यालय आने वाली छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है। अभिभावक भी छात्राओं की सुरक्षा और आवागमन को लेकर चिंतित हैं।

उनका कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान विद्यालय तक पहुंचने के लिए सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जानी चाहिए।
स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि अंबाह और मुरैना की ओर जाने वाला प्रशासनिक अमला भी इसी मार्ग से गुजरता है, लेकिन इसके बावजूद स्कूल के रास्ते की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे लोगों में नाराजगी है। विद्यालय के प्राचार्य आसाराम माहौर ने बताया कि रास्ता बंद होने की समस्या को लेकर एसडीएम अंबाह को शिकायत दी गई है। उन्होंने कहा कि छात्राओं की परेशानी को देखते हुए जल्द रास्ता खुलवाना जरूरी है। वहीं, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है। छात्राओं और अभिभावकों ने प्रशासन से जल्द रास्ता खुलवाने या सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related News

उत्तर प्रदेश: सीओ हाईवे ने की शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील, मेले में फूहड़ता और हुड़दंग पर सख्ती के निर्देश

उत्तराखंड: श्री रामायण-कलश शोभायात्रा के भक्ति प्रवाह में नगर हुआ श्रीराममय

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा साइट-4 में श्रीरामलीला की तैयारियां हुई तेज, स्टेज निर्माण के साथ मेले की भी है तैयारी

मध्य प्रदेश: थांदला की आरसीटी क्लब टीम बनी चैंपियन, फाइनल में लॉयर्स किंग झाबुआ को हराया

उत्तर प्रदेश: सऊदी अरब में 26 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से हुई मौत, शादी के सपने हुए अधूरे

राजस्थान: तेजपुर दिगंबर जैन मंदिर चोरी के खुलासे की मांग, जैन समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन


Featured News