Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पुलिस कार्यालय पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनीं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 30/09/2026 01:25:07 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 30/09/2026 01:25:07 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने आमजन की समस्याओं और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान विभिन्न मामलों को लेकर पुलिस कार्यालय पहुंचे फरियादियों ने

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने आमजन की समस्याओं और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान विभिन्न मामलों को लेकर पुलिस कार्यालय पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अपर पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर उचित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। फरियादियों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान करते हुए उन्हें समय पर राहत उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बनाए रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

Related News

उत्तर प्रदेश: सीओ हाईवे ने की शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील, मेले में फूहड़ता और हुड़दंग पर सख्ती के निर्देश

उत्तराखंड: श्री रामायण-कलश शोभायात्रा के भक्ति प्रवाह में नगर हुआ श्रीराममय

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा साइट-4 में श्रीरामलीला की तैयारियां हुई तेज, स्टेज निर्माण के साथ मेले की भी है तैयारी

मध्य प्रदेश: थांदला की आरसीटी क्लब टीम बनी चैंपियन, फाइनल में लॉयर्स किंग झाबुआ को हराया

उत्तर प्रदेश: सऊदी अरब में 26 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से हुई मौत, शादी के सपने हुए अधूरे

राजस्थान: तेजपुर दिगंबर जैन मंदिर चोरी के खुलासे की मांग, जैन समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन


Featured News