-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: भगत सिंह की जयंती पर गौसेवकों ने दी अनूठी श्रद्धांजलि
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: महान स्वतंत्रता सेनानी और युवाओं के प्रेरणास्रोत शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के दतिया जिले में गौसेवकों द्वारा एक विशेष और अनूठी पहल की गई। इस बार देश की आजादी के
विस्तार
मध्य प्रदेश: महान स्वतंत्रता सेनानी और युवाओं के प्रेरणास्रोत शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के दतिया जिले में गौसेवकों द्वारा एक विशेष और अनूठी पहल की गई। इस बार देश की आजादी के महानायक को याद करने के लिए श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन, मध्य प्रदेश और सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति के सदस्यों ने मिलकर सेवा और समर्पण के आदर्शों को धरातल पर उतारा।जयंती कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय स्तर पर भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारों के साथ हुई। इस अवसर पर गौ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह राजपूत ने भगत सिंह जी के दर्शन पर चर्चा करते हुए कहा कि "क्रांति केवल तलवार और बम के आधार पर नहीं होती है, बल्कि क्रांति विचारों के आधार पर भी होती है।" उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आज के युवाओं के विचारों में ऐसी तेज़ धार होनी चाहिए जिससे क्षेत्रीय स्तर पर हो रही जन समस्याओं को जनप्रतिनिधियों तक पूरी प्रखरता और मुखर रूप से रखा जा सके। जब तक विचारों में यह पैनापन नहीं आएगा, तब तक आम जनता और मूक पशुओं की आवाज़ शासन तक नहीं पहुँचेगी।इसी क्रांतिकारी सोच और सेवा भावना के साथ दोनों संगठनों की संयुक्त टोली ने बेसहारा और बीमार गौवंश की सेवा का विशेष संकल्प लिया। श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने मिलकर गौशाला में गायों को हरा चारा, लापसी, गुड़ और फल खिलाए। कार्यक्रम के अंत में सभी गौसेवकों ने प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण और गौवंश के संरक्षण का संकल्प लिया। यह भव्य आयोजन न केवल देश के नायकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का माध्यम बना, बल्कि समाज में जीव दया और राष्ट्रभक्ति का एक अनुपम उदाहरण भी पेश कर गया। इस मौके पर शिवराज सिंह राजपूत, पुनीत पटेल, सौरव सोलंकी, मोंटू राजपूत, बृजेश पटवारी, अरुण राठौर, मनोज राजपूत, रॉकी किरार और विक्रांत राजपूत के साथ-साथ अन्य ग्रामीण जन मौजूद रहे।
उत्तराखंड: श्री रामायण-कलश शोभायात्रा के भक्ति प्रवाह में नगर हुआ श्रीराममय
मध्य प्रदेश: थांदला की आरसीटी क्लब टीम बनी चैंपियन, फाइनल में लॉयर्स किंग झाबुआ को हराया
उत्तर प्रदेश: सऊदी अरब में 26 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से हुई मौत, शादी के सपने हुए अधूरे
राजस्थान: तेजपुर दिगंबर जैन मंदिर चोरी के खुलासे की मांग, जैन समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
