Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई, बैंक से समन्वय कर पूरी रकम कराई वापस

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 30/09/2026 01:23:14 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 30/09/2026 01:23:14 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी के मामलों में आमजन की मदद के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हरैया थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने एक पीड़ित के खाते से ठगी गई 4300 रुपये की पूरी रकम वापस कराने में सफलता हासिल की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी के मामलों में आमजन की मदद के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हरैया थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने एक पीड़ित के खाते से ठगी गई 4300 रुपये की पूरी रकम वापस कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस की कार्रवाई के बाद रकम पीड़ित के बैंक खाते में वापस पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देश पर साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना हरैया के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में साइबर हेल्प डेस्क टीम ने शिकायत मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई शुरू की। शिकायत मिलते ही शुरू की गई कार्रवाई 

थाना हरैया क्षेत्र के अवनीश सिंह पुत्र मनोज कुमार सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उनके साथ साइबर फ्रॉड कर धनराशि की ठगी की गई है। शिकायत मिलने के बाद साइबर हेल्प डेस्क टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी और विधिक स्तर पर कार्रवाई शुरू की। टीम ने संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर ठगी की रकम को लीन/होल्ड कराया, जिससे धनराशि को आगे ट्रांसफर होने से रोका जा सके। एमआरएम पोर्टल के माध्यम से वापस कराई रकम  पुलिस के अनुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद एमआरएम पोर्टल के माध्यम से साइबर ठगी की पूरी धनराशि 4300 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने के बाद पीड़ित ने हरैया थाना पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क टीम के प्रति आभार जताया।

 साइबर हेल्प डेस्क टीम की भूमिका  कार्रवाई करने वाली टीम में साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार मिश्र, आरक्षी विवेकानंद यादव और राजेश कुमार यादव शामिल रहे। पुलिस की ओर से लोगों से साइबर ठगी से सावधान रहने और किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस या संबंधित साइबर शिकायत माध्यम पर सूचना देने की अपील की गई है।

Related News

उत्तर प्रदेश: सीओ हाईवे ने की शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील, मेले में फूहड़ता और हुड़दंग पर सख्ती के निर्देश

उत्तराखंड: श्री रामायण-कलश शोभायात्रा के भक्ति प्रवाह में नगर हुआ श्रीराममय

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा साइट-4 में श्रीरामलीला की तैयारियां हुई तेज, स्टेज निर्माण के साथ मेले की भी है तैयारी

मध्य प्रदेश: थांदला की आरसीटी क्लब टीम बनी चैंपियन, फाइनल में लॉयर्स किंग झाबुआ को हराया

उत्तर प्रदेश: सऊदी अरब में 26 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से हुई मौत, शादी के सपने हुए अधूरे

राजस्थान: तेजपुर दिगंबर जैन मंदिर चोरी के खुलासे की मांग, जैन समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन


Featured News