Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: अधिवक्ताओं ने जस्टिस सूर्यकांत को राष्ट्रपति द्वारा भारत का 53वां CJI बनाए जाने पर बांटे लड्डू

- Photo by : SOCIAL MEDIA

हरियाणा  Published by: Hari Singh , Date: 24/11/2025 04:42:43 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Hari Singh ,
  • Date:
  • 24/11/2025 04:42:43 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: जिला बार एसोसिएशन नारनौल में सोमवार को अधिवक्ताओं ने लड्डू बांटकर माननीय जस्टिस सूर्यकांत को भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा उच्चतम न्यायालय का मुख्य

विस्तार

हरियाणा: जिला बार एसोसिएशन नारनौल में सोमवार को अधिवक्ताओं ने लड्डू बांटकर माननीय जस्टिस सूर्यकांत को भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने पर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रधान संतोख सिंह यादव की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।  प्रधान संतोख सिंह यादव ने कहा कि जस्टिस  सूर्यकांत का देश के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्त होना, हरियाणा सहित पूरे देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि जस्टिस सूर्यकांत मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं। वर्ष 1984 में उन्होंने कानून की पढ़ाई पूरी की और अपनी मेहनत, लगन एवं योग्यताओं के बल पर आज सर्वोच्च पद तक पहुंचे हैं। जस्टिस सूर्यकांत ने जिला न्यायालय से वकालत शुरुआत करके देश के सर्वोच्च पद मुख्य न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय  के पद पर पहुंचे। 

कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के उप प्रधान विकास सागवान, सचिव प्रदीप यादव, सहसचिव चंद्र देव, कोषाध्यक्ष सुगन सिंह, ऑडिटर कार्तिक यादव, लाइब्रेरियन परमिंदर यादव सहित वरिष्ठ अधिवक्ता भानी शंकर भारद्वाज, राकेश महता, नित्यानंद यादव, करण सिंह यादव, विजयपाल चौधरी, ईश्वर सिंह जाखड़, सतबीर यादव एडवोकेट झूकिया, सुरेंद्र ढिल्लों, अनिल मुदगिल, जयवीर यादव, दयानंद यादव, जिले सिंह यादव, सुरेंद्र यादव, मदनलाल शर्मा, कैलाश सैनी, रामवीर यादव, गजेंद्र यादव, प्रेम भारद्वाज, कृष्ण शर्मा, रामचंद्र सैनी, ललित तंवर, दीपेंद्र गौड़ एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। 

Related News

उत्तर प्रदेश: हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया भक्ति प्रदर्शन

हरियाणा: सरकारी विद्यालय में संस्कार शिक्षक रामदत्त को मेहनत और लगन के लिए किया गया सम्मानित 

उत्तर प्रदेश: पखना स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय युवक घायल, अस्पताल में हुए भर्ती

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आपूर्ति में पारदर्शिता और नियंत्रण के लिए करी बैठक

उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए ब्लैकमेल और लूट करने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिहार: प्रस्तावित चीनी मिल के लिए भूमि निरीक्षण, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की उम्मीद


Featured News