Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: करनाल में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की भव्य तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों ने लगाए भारत माता के जयकारे

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/08/2026 03:07:31 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/08/2026 03:07:31 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन करनाल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में स्कूल के विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।

विस्तार

हरियाणा: हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन करनाल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में स्कूल के विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा को डीएसपी ट्रैफिक करनाल श्री महावीर सिंह एचपीएस एवं डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन करनाल के प्रिंसिपल श्री अरुण वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ देशभक्ति का संदेश दिया। साइकिल रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने आमजन को राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ की ओर से शिखा, सोमपाल, रोहित, प्रीति, पवन, पूनम शर्मा, रिंकू, सुकृति, जतिन सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

जिला पुलिस करनाल की ओर से एएसआई अमरिक, रीडर डीएसपी ट्रैफिक करनाल, ईएएसआई प्रेम, कांस्टेबल अश्विनी तथा सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार, कोऑर्डिनेटर थाना हाईवे करनाल सहित पुलिसकर्मी तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।
 तिरंगा यात्रा ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
 


Featured News