-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दहेज हत्या में धनघटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ससुर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: धनघटा थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों और एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: धनघटा थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों और एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पवन पुत्र रामाश्रय, रामाश्रय राजभर पुत्र स्व. भदई और राजपति पत्नी रामाश्रय निवासी परसहर पूर्वी, थाना धनघटा शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार मामले में वादिनी ने नौ अगस्त को धनघटा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर काफी समय से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। आठ अगस्त को दहेज की मांग को लेकर गला दबाकर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया। तहरीर के आधार पर धनघटा पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 568/2026 में बीएनएस की धारा 80(2), 85, 238(बी), 3(5) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इनकी रही अहम भूमिका गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव, सुरेंद्र यादव, कांस्टेबल वैभव सिंह, अनिल कुमार यादव, मोहित मिश्रा, महिला कांस्टेबल अमिता पाल और होमगार्ड मोहन यादव शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। मामले में विवेचना जारी है।
घर से दबोचे गए तीनों आरोपी पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने 10 अगस्त को तीनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
मध्य प्रदेश: दतिया में बहराणा साहब की भव्य यात्रा, 501 महिलाओं ने लगाए ‘आयो लाल झूलेलाल’ के जयकारे
उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वांछित बाल अपचारी निरुद्ध, किशोर न्यायालय भेजा
उत्तर प्रदेश: विदाई को लेकर युवती पर चाकू से हमला, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: महराजगंज जेल का डीएम-एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
उत्तर प्रदेश: महराजगंज जेल का डीएम-एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
