-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में डीएम का औचक निरीक्षण, खाद वितरण व्यवस्था जांची
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद संयुक्त रूप से ग्रामीण सरकारी समिति, फिरोजपुर, मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद संयुक्त रूप से ग्रामीण सरकारी समिति, फिरोजपुर, मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा समिति पर संचालित उर्वरक बिक्री व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की गहनता से जांच की गई। जिलाधिकारी ने समिति में उर्वरक बिक्री रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए उर्वरक के स्टॉक, बिक्री एवं वितरण से संबंधित अभिलेखों की जांच की। उन्होंने उर्वरक लेने के लिए समिति पर आए किसानों के खतौनी एवं आधार कार्ड आदि अभिलेखों का भी सत्यापन किया। जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि उर्वरक वितरण की पूरी प्रक्रिया नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाए तथा पात्र किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने उर्वरक लेने आए किसानों से सीधे वार्ता की और उनसे उर्वरक की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था एवं निर्धारित मूल्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किसानों से पूछा कि उन्हें उर्वरक निर्धारित एवं उचित मूल्य पर मिल रहा है अथवा नहीं। किसानों द्वारा उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं समिति के कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसानों को उर्वरक निर्धारित मूल्य पर ही उपलब्ध कराया जाए तथा उर्वरक की कालाबाजारी, ओवररेटिंग अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा एवं उनकी आवश्यकताओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए।
उत्तर प्रदेश: महराजगंज जेल का डीएम-एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
उत्तर प्रदेश: बस्ती में भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लगाए भारत माता की जय के नारे
उत्तर प्रदेश: ऑपरेशन कन्विक्शन का असर, जुआ खेलने के आरोपी को कोर्ट उठने तक की सजा
उत्तर प्रदेश: दहेज हत्या में धनघटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ससुर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: बगहिया फीडर की बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल, गर्मी में पंखे-कूलर बंद और पढ़ाई प्रभावित
