-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जंगीपुर से बसपा ने सुभाष चंद्र गुप्ता को बनाया प्रत्याशी, 2027 चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले के संकेत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जंगीपुर विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए जंगीपुर सीट से सुभाष चंद्र गुप्ता को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। यह घोषणा मंगलवार दोपहर 2:30 बजे बसपा के पूर्व एमएलसी और विधान परिषद नेता प्रतिपक्ष दिनेश चंद्र ने की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जंगीपुर विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए जंगीपुर सीट से सुभाष चंद्र गुप्ता को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। यह घोषणा मंगलवार दोपहर 2:30 बजे बसपा के पूर्व एमएलसी और विधान परिषद नेता प्रतिपक्ष दिनेश चंद्र ने की। प्रत्याशी घोषित होने के बाद सुभाष चंद्र गुप्ता ने आगामी चुनाव को 'स्थानीय बनाम बाहरी' का मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि जंगीपुर में इस बार कई प्रत्याशी बाहर से आए हैं, जबकि वह लंबे समय से क्षेत्र के लोगों के बीच काम कर रहे हैं। सुभाष चंद्र गुप्ता ने बताया कि वह पिछले लगभग 25 सालों से दलित, गरीब और वंचित लोगों की आवाज उठाते रहे हैं और लगातार जनता के बीच सक्रिय रहे हैं।उनका दावा है कि स्थानीय होने के कारण उन्हें क्षेत्र में अतिरिक्त समर्थन मिलेगा। अपने समाज का 35 हजार वोट जोड़ने का लक्ष्य उन्होंने सबसे पहले अपने समाज के लगभग 35 हजार वोट जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा, उन्होंने दलितों, पिछड़ों और अन्य वर्गों का समर्थन मिलने का दावा करते हुए जंगीपुर में बसपा का झंडा लहराने की बात कही। 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत पर गुप्ता ने कहा कि उस समय राजनीतिक गठबंधन और परिस्थितियां अलग थीं। उन्होंने दावा किया कि उस चुनाव में ओमप्रकाश राजभर के गठबंधन के कारण राजभर मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा सपा के साथ गया था। साथ ही, 'संविधान बचाने' के मुद्दे का भी प्रभाव पड़ा था। कहा- एसआईआर के बाद सपा का मूल वोट कम हुआ गुप्ता के अनुसार, इस बार परिस्थितियां बदल चुकी हैं और बसपा का अपना मूल वोट उसके साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने दावा किया कि 'एसआईआर' के बाद सपा के मूल वोट बैंक में कमी आई है, जबकि बसपा का बहुत वोट मजबूत हुआ है। उन्होंने जंगीपुर में बसपा के लगभग 75 हजार वोट होने का दावा करते हुए कहा कि इस बार इसमें बढ़ोतरी होगी। 2007 से लगातार नजदीकी मुकाबले का हवाला सुभाष चंद्र गुप्ता ने जंगीपुर के पिछले चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि यहां बसपा और सपा के बीच मुकाबले कई बार बेहद नजदीकी रहे हैं। उनके अनुसार 2007 में सपा की शादाब फातिमा करीब 500 वोट से जीती थीं। 2012 और 2017 में भी बसपा मुख्य मुकाबले में रही। 2017 में बसपा प्रत्याशी मनीष चंद्र पांडे करीब 2,700 से अधिक वोटों से चुनाव हारे थे। उन्होंने दावा किया कि जंगीपुर में लंबे समय से बसपा और सपा के बीच ही मुख्य मुकाबला रहा है। 2022 में बसपा प्रत्याशी डॉ. मुकेश सिंह को करीब 47,800 वोट मिले थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी राम नरेश कुशवाहा को करीब 64 हजार वोट मिले थे। ऐसे में बसपा की ओर से सुभाष गुप्ता को मैदान में उतारे जाने के बाद जंगीपुर में त्रिकोणीय मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होने लगी है। 2010-15 में रहे बिरनो ब्लॉक प्रमुख सुभाष चंद्र गुप्ता 2010 से 2015 तक बिरनो ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। इसके बाद वह जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में बसपा के प्रभारी के तौर पर भी काम करते रहे। पार्टी के कार्यक्रमों और निर्देशों में सक्रिय रहने का दावा करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें कई बार लखनऊ बुलाया गया और बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनाव लड़ने के लिए आशीर्वाद दिया। महिला सुरक्षा आदि प्रत्याशी ने चुनावी मुद्दों के तौर पर महिलाओं की सुरक्षा, सड़क, पानी, बिजलीऔर स्वास्थ्य व्यवस्था को प्रमुख बताया। उन्होंने कहा कि जंगीपुर की समस्याएं जनता के सामने हैं और चुनाव जीतने के बाद वह इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता की आवाज उठाएंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रत्याशी घोषित होने के बाद उनकी लड़ाई किसी एक दल से नहीं, बल्कि वह खुद को मजबूत स्थिति में देख रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: महराजगंज जेल का डीएम-एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
उत्तर प्रदेश: बस्ती में भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लगाए भारत माता की जय के नारे
उत्तर प्रदेश: ऑपरेशन कन्विक्शन का असर, जुआ खेलने के आरोपी को कोर्ट उठने तक की सजा
उत्तर प्रदेश: दहेज हत्या में धनघटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ससुर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: बगहिया फीडर की बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल, गर्मी में पंखे-कूलर बंद और पढ़ाई प्रभावित
