Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रामपुर दक्षिणी में नशामुक्त समाज का संदेश, युवा जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 12/08/2026 01:23:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 12/08/2026 01:23:03 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने और उनकी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाने के उद्देश्य से ग्राम सभा रामपुर दक्षिणी में विशेष युवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने और उनकी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाने के उद्देश्य से ग्राम सभा रामपुर दक्षिणी में विशेष युवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के सौजन्य से युवक मंगल दल और महिला मंगल दल की सहभागिता से किया जाएगा। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक किया जाएगा। युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने की अपील की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। युवाओं को शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम में युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने तथा स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। क्षेत्र के युवाओं से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता धीरेंद्र यादव करेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी तथा जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।