-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में रुपयों के विवाद में पूर्व सैनिक बहनोई पर चाकू से हमला, कई लोग हुए घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई। आरोप है कि सैनिक कॉलोनी निवासी पूर्व सैनिक भोला सिंह राठौर ने अपने बहनोई और पूर्व सैनिक शिव कुमार सिंह चौहान पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, भोला सिंह ने बातचीत के लिए न्यू कॉलोनी निवासी अपने बहनोई शिव कुमार सिंह चौहान को रोडवेज वर्कशॉप के बाहर बुलाया था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और आरोप है कि भोला सिंह ने शिव कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान शिव कुमार के भाई अजय सिंह चौहान और गाजियाबाद निवासी भांजे प्रिंस सिंह भी घायल हो गए। वहीं, झड़प में दूसरे पक्ष के भोला सिंह को भी चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल शिव कुमार को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों के बीच दोबारा मारपीट हो गई। कोतवाली प्रभारी तेज सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, भोला सिंह ने अपना एटीएम कार्ड अपनी मां को दिया था। आरोप है कि इसी एटीएम के जरिए उनके बहनोई शिव कुमार ने बैंक खाते से रुपये निकाल लिए थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। पुलिस ने फिलहाल एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में बाल अपचारी हुआ निरुद्ध, किशोर न्यायालय में किया गया पेश
