-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में बाल अपचारी हुआ निरुद्ध, किशोर न्यायालय में किया गया पेश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना दुधारा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित बाल अपचारी को निरुद्ध किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना दुधारा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे किशोर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को एक महिला ने थाना दुधारा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया था। इसके आधार पर थाना दुधारा में मुकदमा अपराध संख्या 327/2026 दर्ज किया गया। मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए वांछित बाल अपचारी को निरुद्ध किया। इसके बाद उसे माननीय किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कोतवाली खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा, उपनिरीक्षक शोभनाथ और हेड कांस्टेबल जयचन्द्र कनौजिया शामिल रहे।
हरियाणा: 66 लाख 80 हजार रुपये की साइबर ठगी में चार आरोपी हुए गिरफ्तार, 4 मोबाइल फोन भी हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: मीरगंज में निकली गई भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों युवाओं ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश
उत्तराखंड: लक्सर में लापता युवक अंकित चौहान का शव गंगा से हुआ बरामद, परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश: रामपुर दक्षिणी में नशामुक्त समाज का संदेश, युवा जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
