-
☰
No image found.
राजस्थान: राज्य मंत्री डॉ. बाघमार ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: नागौर पीडब्ल्यूडी, महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने मंगलवार को नागौर स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं और परिवेदनाओं को गंभीरता से सुना।
विस्तार
राजस्थान: नागौर पीडब्ल्यूडी, महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने मंगलवार को नागौर स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं और परिवेदनाओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और युवा अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। राज्य मंत्री ने जनसुनवाई में पहुंचे लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को विस्तार से जाना। उन्होंने संबंधित विभागों से जुड़े मामलों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. बाघमार ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने और लोगों को उनके प्रकरणों की प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश: रामपुर दक्षिणी में नशामुक्त समाज का संदेश, युवा जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
