-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर भदेश्वरनाथ मंदिर का हुआ निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मंडलायुक्त बस्ती वैभव श्रीवास्तव और पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने अधिकारियों के साथ भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर और पुरानी बस्ती स्थित कडर मंदिर का निरीक्षण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मंडलायुक्त बस्ती वैभव श्रीवास्तव और पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने अधिकारियों के साथ भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर और पुरानी बस्ती स्थित कडर मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, कांवड़ यात्रा मार्ग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए गर्भगृह के आसपास, मंदिर परिसर, कांवड़ यात्रा मार्ग, श्रावण मेले, रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था में तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, यातायात, अग्निशमन, विद्युत, पीडब्ल्यूडी सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा, ताकि कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान जिलाधिकारी बस्ती कृतिका ज्योत्सना, पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह सहित पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
हरियाणा: 66 लाख 80 हजार रुपये की साइबर ठगी में चार आरोपी हुए गिरफ्तार, 4 मोबाइल फोन भी हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: मीरगंज में निकली गई भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों युवाओं ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश
उत्तराखंड: लक्सर में लापता युवक अंकित चौहान का शव गंगा से हुआ बरामद, परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश: रामपुर दक्षिणी में नशामुक्त समाज का संदेश, युवा जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
