Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: हाथरस में आकाश आनंद का हमला, भाजपा-सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Manoj Kumar Chordiya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 12/08/2026 12:24:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 12/08/2026 12:24:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: हाथरस बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने हाथरस में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: हाथरस बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने हाथरस में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तीनों दलों की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए बहुजन समाज पार्टी को प्रदेश के लिए बेहतर राजनीतिक विकल्प बताया।आकाश आनंद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में सरकारी पद खाली हैं और भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकारी स्कूलों, महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों, इथेनॉल नीति और खराब सड़कों जैसे मुद्दों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी उपलब्धियों के प्रचार पर जनता के टैक्स का बड़ा हिस्सा खर्च कर रही है।

बसपा नेता ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान की बात करने वाली कांग्रेस की नीतियां भी जनता के हितों के अनुरूप नहीं हैं। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए नारे को उन्होंने राजनीतिक छलावा बताया। आकाश आनंद ने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में बहुजन समाज के अधिकारों की अनदेखी हुई और बहुजन महापुरुषों के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया। आकाश आनंद ने बसपा के शासनकाल को उत्तर प्रदेश के लिए अनुकरणीय मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि मायावती के मुख्यमंत्री रहते प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सुशासन पर विशेष जोर दिया गया। उनके अनुसार, बसपा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और निष्पक्ष रोजगार को प्राथमिकता दी। जनसभा के दौरान आकाश आनंद ने लोगों से विरोधी दलों के वादों और दावों से प्रभावित न होने की अपील की। उन्होंने बहुजन समाज के लोगों से अपने अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए बसपा के साथ एकजुट होने तथा पार्टी के संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: रामपुर दक्षिणी में नशामुक्त समाज का संदेश, युवा जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

उत्तर प्रदेश: औरैया में 25 हजार के इनामी आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: छह साल की बहनों ने उठाई कांवड़, मम्मी-पापा की लंबी उम्र के लिए हरिद्वार से मेरठ तक लाई 11 लीटर जल

उत्तर प्रदेश: छह साल की बहनों ने उठाई कांवड़, मम्मी-पापा की लंबी उम्र के लिए हरिद्वार से मेरठ तक लाई 11 लीटर जल

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में IBET Expo-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ, ऊर्जा मंत्री ने निवेशकों से यूपी में प्लांट लगाने का किया आह्वान

उत्तर प्रदेश: श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर भदेश्वरनाथ मंदिर का हुआ निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश


Featured News