Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पांच हजार रुपये के विवाद में वृद्ध की हुई हत्या, 12 घंटे में आरोपी हुआ गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 12/08/2026 12:47:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 12/08/2026 12:47:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महुली महुली थाना क्षेत्र के फरेंदिया गांव में पांच हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में 70 वर्षीय वृद्ध राम बचन प्रजापति की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महुली महुली थाना क्षेत्र के फरेंदिया गांव में पांच हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में 70 वर्षीय वृद्ध राम बचन प्रजापति की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुंचे दो लोग भी घायल हो गए। वारदात के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, राम बचन प्रजापति रविवार को गांव की एक दुकान पर नंदलाल भारती और रामऊगीर के साथ बैठे थे। इसी दौरान गांव का ही कुंवर विजय आजाद वहां पहुंचा और राम बचन से पांच हजार रुपये मांगने लगा। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपी ने दुकान पर रखी साइकिल पंप की लोहे की रॉड उठाकर राम बचन के सिर और चेहरे पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राम बचन को बचाने पहुंचे नंदलाल भारती और रामऊगीर पर भी आरोपी ने रॉड से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही महुली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घायलों व प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के बाद आरोपी की तलाश में दबिश दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 12 घंटे के भीतर कुंवर विजय आजाद (34) को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले में मुकदमा अपराध संख्या 329/2026 के तहत धारा 103(1) और 115(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के नशे का आदी होने की जानकारी सामने आई है। उसके पूर्व के विवादों और मारपीट से जुड़े मामलों की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में की गई।
 

Related News

हरियाणा: 66 लाख 80 हजार रुपये की साइबर ठगी में चार आरोपी हुए गिरफ्तार, 4 मोबाइल फोन भी हुए बरामद

हरियाणा: हिसार में नशे के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान हुआ तेज़, 16 नशा पीड़ितों को उपचार व दवाइयां कराई गई उपलब्ध

उत्तर प्रदेश: मीरगंज में निकली गई भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों युवाओं ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

उत्तर प्रदेश: बरेली में एक्सरे मशीन की चपेट में आने से बुजुर्ग की हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

उत्तराखंड: लक्सर में लापता युवक अंकित चौहान का शव गंगा से हुआ बरामद, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश: रामपुर दक्षिणी में नशामुक्त समाज का संदेश, युवा जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित


Featured News