-
☰
No image found.
उत्तराखंड: लक्सर में लापता युवक अंकित चौहान का शव गंगा से हुआ बरामद, परिवार में मचा कोहराम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: तहसील लक्सर क्षेत्र के शिवपुरी निवासी अंकित कुमार चौहान के लापता होने के मामले का मंगलवार को दुखद अंत हो गया।
विस्तार
उत्तराखंड: तहसील लक्सर क्षेत्र के शिवपुरी निवासी अंकित कुमार चौहान के लापता होने के मामले का मंगलवार को दुखद अंत हो गया। 2 अगस्त की रात से लापता चल रहे अंकित का शव काफी तलाश के बाद बड़ी गंगा से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, अंकित कुमार चौहान 2 अगस्त की रात अचानक लापता हो गए थे। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश के लिए काफी प्रयास किए। स्थानीय स्तर पर खोजबीन के साथ पुलिस प्रशासन की ओर से भी तलाश अभियान चलाया जा रहा था। कई दिनों की तलाश के बाद मंगलवार को अंकित का शव बड़ी गंगा से बरामद किया गया। शव मिलने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार परिवार के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। अंकित की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि अंकित के अचानक चले जाने से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश में लगातार प्रयास किए थे, लेकिन शव मिलने की सूचना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। अंकित के निधन की खबर के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में मायूसी का माहौल है। ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
