-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: औरैया में 25 हजार के इनामी आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: औरैया अजीतमल कोतवाली पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गोकशी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: औरैया अजीतमल कोतवाली पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गोकशी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर-जुआ मार्ग पर हुई। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से आरोपी के क्षेत्र में आने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी बाइक तेजी से भगाने लगा। कुछ दूरी पर बाइक फिसलने के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस से घिरा देख टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गोली पुलिस की जीप में लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और पूर्व में दर्ज मामलों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हरियाणा: 66 लाख 80 हजार रुपये की साइबर ठगी में चार आरोपी हुए गिरफ्तार, 4 मोबाइल फोन भी हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: मीरगंज में निकली गई भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों युवाओं ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश
उत्तराखंड: लक्सर में लापता युवक अंकित चौहान का शव गंगा से हुआ बरामद, परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश: रामपुर दक्षिणी में नशामुक्त समाज का संदेश, युवा जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
