-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: चंबल भवन में हुई जनसुनवाई, 10 आवेदकों की समस्याओं के जल्द समाधान के दिए गए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मुरैना चंबल भवन में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में चंबल संभाग आयुक्त सुरेश कुमार ने आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मुरैना चंबल भवन में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में चंबल संभाग आयुक्त सुरेश कुमार ने आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए।आयुक्त ने सभी आवेदनों का परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का नियमानुसार त्वरित और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान राजस्व एवं भूमि विवाद, पुलिस विभाग से जुड़े मामले, नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता, अवरुद्ध नालियों, जलभराव और अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतें सामने आईं। आयुक्त सुरेश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच कर गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आवेदकों को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन और आमजन के बीच सीधे संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसका उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को प्राथमिकता के साथ लेते हुए संवेदनशीलता और जवाबदेही से कार्रवाई की जाए। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्रवाई करने तथा आवेदकों को निराकरण की स्थिति से समय-समय पर अवगत कराने के निर्देश भी दिए।
उत्तर प्रदेश: रामपुर दक्षिणी में नशामुक्त समाज का संदेश, युवा जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
