Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: महेंद्रगढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा- तिरंगे के नीचे हम सभी एक हैं

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Mainpal , हरियाणा  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/08/2026 03:09:58 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Mainpal ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/08/2026 03:09:58 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को महेंद्रगढ़ शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और

विस्तार

हरियाणा: हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को महेंद्रगढ़ शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और आम नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरे शहर में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष गूंजते रहे।तिरंगा यात्रा मे महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव, तिरंगा यात्रा जिला संयोजक दयाराम यादव,मार्केट कमेटी चेयरमैन भागीरथ शेखावत,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल मौजूद रहे। विधायक कंवर सिंह यादव ने मॉडल संस्कृति स्कूल से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

तिरंगा यात्रा मॉडल संस्कृति स्कूल से शुरू होकर शहर के सैनीपूरा मोहल्ला, परशुराम चौक,सब्ज़ी मंडी, बालाजी चौक,यादव धर्मशाला,बस स्टैंड, राव तुलाराम चौक होते हुए महाराणा प्रताप चौक तक निकाली गई। रास्ते में नागरिकों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और देशभक्ति के नारों के साथ यात्रियों का उत्साहवर्धन किया। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और करोड़ों भारतीयों के बलिदान का प्रतीक है।हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करना है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में राष्ट्र प्रथम की भावना मजबूत हुई है और तिरंगा यात्रा उसी भावना का उत्सव है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का आह्वान किया।तिरंगे के नीचे हम सभी एक हैं,यही हमारी ताकत है।विकसित भारत 2047 का लक्ष्य भारत को उसकी आजादी के 100वें वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाना है।

आज शहीदों के सम्मान में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर महेंद्रगढ़ शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए देशभक्ति और भारत माता के नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।
भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव ने कहा कि पार्टी द्वारा 9 से 17अगस्त तक पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्राएं आयोजित की जा रही हैं, ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर नागरिक राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट कर सके।तिरंगा देश की अस्मिता और गौरव का प्रतीक है और इसका सम्मान प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। तिरंगा यात्रा जिला संयोजक दयाराम यादव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जन-जन को राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से युवाओं में देश के प्रति सम्मान, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना और अधिक मजबूत हो रही है।घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें और स्वतंत्रता दिवस को एक जन-उत्सव के रूप में मनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी पहचान और गर्व है। जिसे हर नागरिक को सम्मान के साथ अपनाना चाहिए।

इस मौके पर पूर्व विधायक नांगल चौधरी बहादुर सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा,जेपी सैनी,विधानसभा तिरंगा सयोजक ईश्वर सैनी,बीजेपी जिला महामंत्री योगेश शास्त्री,चेयरमैन रमेश सैनी, कमलेश सैनी, जिला प्रमुख डॉ राकेश कुमार,सुरेश सैनी प्रधान महिपाल यादव,मंडल अध्यक्ष पाली दीपिका कुमारी, संदीप बचीनी, रवि जड़वा,यज्ञदत्त धोली,संदीप मालड़ा,देशराज फौजी सरपंच, सुनील अग्रवाल प्रधान, राजदीप,कृष्ण ठेकेदार, रणधीर सिंह आदलपुर,राहुल यादव खातोद, मुकेश खटीक, सोनू पार्षद,सूरत सिंह,चंद्रकला खातोद आदि सभी गाँवो के सरपंच,सामाजिक कार्यकर्ता, बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Featured News