-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: विदाई को लेकर युवती पर चाकू से हमला, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: विदाई की बात को लेकर युवती के गले पर चाकू से वार कर घायल करने के मामले में बखिरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: विदाई की बात को लेकर युवती के गले पर चाकू से वार कर घायल करने के मामले में बखिरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त को एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी भतीजी की विदाई की बात को लेकर अमन उर्फ मुजीब ने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया। हमले में युवती घायल हो गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 307/2026 में धारा 109(1) और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। महिला अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को नंदौर से बखिरा जाने वाली सड़क के पास से अमन उर्फ मुजीब पुत्र स्व. खानू निवासी मितौली, जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेश यादव और कांस्टेबल सूरज रावत शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया।
राजस्थान: अजमेर में वर्षों पुरानी ‘नज़रे हुसैन’ लंगर परंपरा जारी, भाईचारे और इंसानियत का संदेश
मध्य प्रदेश: दतिया में बहराणा साहब की भव्य यात्रा, 501 महिलाओं ने लगाए ‘आयो लाल झूलेलाल’ के जयकारे
उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वांछित बाल अपचारी निरुद्ध, किशोर न्यायालय भेजा
