Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में हर घर तिरंगा अभियान की धूम, छात्र-छात्राओं ने निकाली देशभक्ति से ओतप्रोत रैली

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/08/2026 04:09:40 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/08/2026 04:09:40 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में "हर घर तिरंगा अभियान-2026" पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जनपद के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों

विस्तार

उत्तर प्रदेश: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में "हर घर तिरंगा अभियान-2026" पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जनपद के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तिरंगा रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। रैलियों के माध्यम से छात्र-छात्राएं आमजन को अभियान से जुड़ने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दे रहे हैं। कंपोजिट विद्यालय आदर्श नगर में देशभक्ति का माहौल इसी क्रम में आज कंपोजिट विद्यालय आदर्श नगर, नगर क्षेत्र बलरामपुर में हर घर तिरंगा अभियान–2026 के अंतर्गत विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं बच्चों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई।   हाथों में तिरंगा लिए बच्चों ने उत्साहपूर्वक रैली में प्रतिभाग किया और आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देशप्रेम एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का संदेश दिया।  


बच्चों के जोश और "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्"के नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर नजर आया। बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं और NCC कैडेट्स की रैली इसी क्रम में आज बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं एवं NCC कैडेट्स द्वारा भी उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में तिरंगा रैली निकाली गई।  
हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर छात्राओं एवं NCC कैडेट्स ने पूरे जोश के साथ रैली में प्रतिभाग किया तथा देशभक्ति के नारों के माध्यम से आमजन को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। रैली के दौरान छात्राओं में राष्ट्रप्रेम एवं तिरंगे के प्रति सम्मान का विशेष उत्साह देखने को मिला।

अभियान का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान–2026 के माध्यम से जन-जन को अभियान से जोड़ते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया जा रहा है। विशेष बात:इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रगीत "वंदे मातरम्"भी गाया जाएगा। इससे अभियान की भव्यता और बढ़ गई है। सभी देश वासी  पूरे उत्साह और गौरव के साथ हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनें और राष्ट्र की आन-बान-शान तिरंगे के प्रति अपना सम्मान प्रकट करें।