Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: मेवाड़ करियर पॉइंट का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों के लिए नर्सिंग-ITI समेत कई पाठ्यक्रम शुरू

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Khatik , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/08/2026 03:43:31 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Khatik ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/08/2026 03:43:31 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: आज वागड़ कॉम्प्लेक्स के ऊपर, बड़गी चौराहा स्थित मेवाड़ करियर पॉइंट में ANM + GNM नर्सिंग, ITI, 10वीं, 12वीं एवं NIOS पाठ्यक्रमों के लिए संस्थान का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

राजस्थान: आज वागड़ कॉम्प्लेक्स के ऊपर, बड़गी चौराहा स्थित मेवाड़ करियर पॉइंट में ANM + GNM नर्सिंग, ITI, 10वीं, 12वीं एवं NIOS पाठ्यक्रमों के लिए संस्थान का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जयप्रकाश जी पारगी, प्रधान गलियाकोट ने की। कार्यक्रम में उपप्रधान श्री कमलाजी डेंडोर, श्री बलवीरजी अहारी (मंडल अध्यक्ष, चितरी), श्री पंकजजी पाटीदार (मंडल उपाध्यक्ष), श्री भवानी भाई भोई (मंडल महामंत्री), श्री मोहनपालसिंहजी, श्री मनोजजी सामरिया (समाजसेवी), श्री ललीलजी पाटीदार, श्री लक्ष्मणजी यादव  श्री भरतजी यादव (निर्देशक मेंवाड केरियर पॉइंट )एवं श्री दीपकजी यादव सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं बेहतर शिक्षा के लिए मेवाड़ करियर पॉइंट की शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम में आभार व्यक्त श्री भरतजी यादव एवं श्री दीपकजी यादव द्वारा किया गया, वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन श्री मुकेश ननोमा ने किया।