-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: हर घर तिरंगा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों ने दिखाया देशप्रेम, तिरंगा फहराकर लिया एकता का संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज हर घर तिरंगा अभियान 2026 अंतर्गत समर्पण शैक्षिक संस्थान, फतेहउल्लापुर में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज हर घर तिरंगा अभियान 2026 अंतर्गत समर्पण शैक्षिक संस्थान, फतेहउल्लापुर में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजन एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए तिरंगे के प्रति अपने सम्मान और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया तथा उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पारसनाथ यादव, कनिष्ठ सहायक अनमोल यादव, समर्पण शैक्षिक संस्था की संस्थापक कुमारी सविता सिंह सहित संस्था के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश: दतिया में बहराणा साहब की भव्य यात्रा, 501 महिलाओं ने लगाए ‘आयो लाल झूलेलाल’ के जयकारे
उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वांछित बाल अपचारी निरुद्ध, किशोर न्यायालय भेजा
उत्तर प्रदेश: विदाई को लेकर युवती पर चाकू से हमला, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: महराजगंज जेल का डीएम-एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
उत्तर प्रदेश: महराजगंज जेल का डीएम-एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
