Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: सतीश कुमार ने बेटी प्रिया का जन्मदिन गायों को हरा चारा खिलाकर मनाया

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Satish , Date: 16/01/2026 04:59:50 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Satish ,
  • Date:
  • 16/01/2026 04:59:50 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: बाबा खेता नाथ गौवंश उपचार शाला सिहमा में अटाली निवासी सतीश कुमार ने अपनी बेटी प्रिया के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गायों को हरा चारा खिलाकर जन्मदिन मनाया।

विस्तार

हरियाणा: बाबा खेता नाथ गौवंश उपचार शाला सिहमा में अटाली निवासी सतीश कुमार ने अपनी बेटी प्रिया के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गायों को हरा चारा खिलाकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सतीश कुमार ने बताया कि उनकी बेटी ने जन्मदिन उपचार शाला सिहमा में गायों के संग मनाकर एक अनूठी मिसाल कायम की है। जिसमें गायों व बछड़ों को चारे के साथ गुड़ खिलाकर जन्म दिन मनाया। गायों के शरीर में सभी देवताओं का वास होता हैं। गायों की सेवा करने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। गायों की सेवा करने से मनुष्य के कई प्रकार के दोष दूर होते हैं। अलौकिक पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए हमें प्रतिदिन अपने घर से गाय के लिए रोटी,अन्न व हरा चारा गाय को खिलाना चाहिए। वहीं हर व्यक्ति को अपने घर में गाय अवश्य पालनी चाहिए।