Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: एसपी सिद्धांत जैन ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 01/09/2026 11:19:47 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 01/09/2026 11:19:47 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन, आईपीएस ने 31 अगस्त को पुलिस लाइन हिसार में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का गहन निरीक्षण किया।

विस्तार

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन, आईपीएस ने 31 अगस्त को पुलिस लाइन हिसार में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट, अनुशासन और परेड की कार्यकुशलता का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, सतर्कता और कर्तव्य के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन और टीम भावना का विशेष महत्व है। प्रत्येक कर्मचारी को जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ ड्यूटी निभाते हुए आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।

50 हजार के इनामी आरोपी को गुजरात से पकड़ने वाली टीम सम्मानित

परेड के दौरान एसपी सिद्धांत जैन ने जीवन हत्याकांड के मामले में 50 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी रमेश और उसके साथियों को गुजरात के जूनागढ़ से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।सम्मानित पुलिसकर्मियों में एएसआई बजरंग सिंह, एएसआई सुरेंद्र सिंह, ईएएसआई तेजबीर सिंह, हेड कांस्टेबल अनुप सिंह, ईएचसी सुरेंद्र सिंह, सिपाही अनील और सिपाही नीरज शामिल रहे।

एसपी ने पुलिस टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों ने कठिन परिस्थितियों में लगातार मेहनत, बेहतर टीमवर्क और तकनीकी दक्षता के साथ दूसरे राज्य से आरोपियों को काबू किया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पुलिस की कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे कहीं भी छिप जाएं, हिसार पुलिस उन्हें कानून के शिकंजे तक पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से काम करेगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आगे भी सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया जाएगा।

अर्दली रूम में सुनी कर्मचारियों की समस्याएं

साप्ताहिक परेड के बाद एसपी सिद्धांत जैन ने अर्दली रूम लगाकर पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कर्मचारियों की व्यक्तिगत और विभागीय समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना भी विभाग की प्राथमिकता है।

Related News

उत्तर प्रदेश: आंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने से मचा आक्रोश, लाइट-नल-फ्रीजर में भी की तोड़फोड़

उत्तर प्रदेश: फर्जी दस्तावेजों से 20 लाख तक का लोन कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

उत्तराखंड: विष्णु लोक की संस्कारशाला में धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन उत्सव, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

उत्तर प्रदेश: मायके से लौटकर घर पहुंची महिला, टूटा मिला ताला; नकदी-जेवर समेत साढ़े पांच लाख की चोरी

उत्तर प्रदेश: IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, भावुक संदेश में बयां किया सफर

उत्तर प्रदेश: IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, भावुक संदेश में बयां किया सफर


Featured News