Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, भावुक संदेश में बयां किया सफर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 01/09/2026 12:09:52 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 01/09/2026 12:09:52 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 वर्षों की प्रशासनिक सेवा के बाद स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 वर्षों की प्रशासनिक सेवा के बाद स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया है। देवरिया, मीरजापुर और संत कबीर नगर में जिलाधिकारी के रूप में कार्य कर चुकीं दिव्या मित्तल अपनी कार्यशैली और जनसरोकारों के लिए चर्चा में रही हैं। उनके इस्तीफे के बाद प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बेंगलुरु से शिक्षा प्राप्त करने वाली दिव्या मित्तल ने विदेश में नौकरी छोड़कर सिविल सेवा का रास्ता चुना था। अब उन्होंने प्रशासनिक सेवा से अलग होकर जीवन की नई दिशा में आगे बढ़ने का फैसला किया है। उनके पति गगनदीप सिंह ढिल्लों भी पूर्व आईएएस अधिकारी हैं और वर्ष 2022 में सेवा छोड़ चुके हैं। बताया जाता है कि मई 2026 में दिव्या मित्तल को देवरिया के जिलाधिकारी पद से हटाकर लखनऊ में राजस्व विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी। वह फील्ड में रहकर सीधे जनता के बीच काम करने के लिए जानी जाती थीं।

भावुक संदेश में बयां किया 13 साल का सफर

इस्तीफे की घोषणा के साथ दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने अपने प्रशासनिक सफर को याद करते हुए कहा कि आईएएस बनने के बाद उन्हें लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर मिला। उन्होंने देवरिया और मीरजापुर में अपने कार्यकाल के अनुभवों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि लोगों से मिला विश्वास और स्नेह उनके लिए किसी पद से कम नहीं रहा।

अपने संदेश में उन्होंने मीरजापुर के लहुरिया दह की एक बुजुर्ग महिला का भी उल्लेख किया। दिव्या मित्तल के अनुसार, गांव में पहली बार पानी पहुंचने पर महिला ने उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया था। उन्होंने कहा कि पद आज भले ही पीछे छूट गया हो, लेकिन लोगों का वह स्नेह और आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहेगा। दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर समर्थकों और आम नागरिकों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उनके संदेश में प्रशासनिक सेवा के दौरान मिले अनुभवों, जनसेवा और लोगों के प्रति संवेदनशीलता की झलक देखने को मिली।