-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय खेल दिवस पर गाजीपुर में खो-खो, कुश्ती और साइकिल दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में नेहरू स्टेडियम परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में नेहरू स्टेडियम परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 30 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में जूनियर बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता, सब-जूनियर बालक वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता और संडे ऑन साइकिल दौड़ का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। तीनों प्रतियोगिताओं का उद्घाटन उप जिलाधिकारी सदर विनोद जोशी ने किया। वहीं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत रहीं। जिला क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद ने मुख्य अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया। खो-खो में नेहरू स्टेडियम ए टीम विजेता जूनियर बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में नेहरू स्टेडियम ए ने नेहरू स्टेडियम बी को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में बीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर ने मां भगवती पब्लिक स्कूल रेवतीपुर को 6-0 से पराजित किया। फाइनल मुकाबला नेहरू स्टेडियम ए और बीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में नेहरू स्टेडियम ए गाजीपुर ने 6-4 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। खो-खो प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राधेश्याम सिंह यादव, लालबहादुर यादव, प्रिंस यादव, रितेश राय, प्रमोद यादव, शिवानी राय, नैनिका राय, मनोज कुमार, राजेश कुमार और सुनील सिंह ने निभाई। कुश्ती में 62 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा सब-जूनियर बालक वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में कुल 62 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रेमचंद यादव, कमलेश यादव, अंकुर यादव, अजय कुमार बिंद, राम आशीष यादव, संजय यादव, छोटेलाल यादव और योगेंद्र यादव ने निभाई।कार्यक्रम के दौरान खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षक विजय, संगीता यादव, प्रदीप कुमार राय, जैनेन्द्र कुमार सहित खेल विभाग के कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के उत्साह को देखते हुए आयोजन स्थल पर खेल भावना का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के अंत में जिला क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद ने प्रतियोगिताओं में शामिल सभी खिलाड़ियों, अतिथियों, निर्णायकों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनमें अनुशासन, प्रतिस्पर्धा तथा खेल भावना को बढ़ावा देना रहा।
उत्तर प्रदेश: आंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने से मचा आक्रोश, लाइट-नल-फ्रीजर में भी की तोड़फोड़
उत्तर प्रदेश: फर्जी दस्तावेजों से 20 लाख तक का लोन कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: मायके से लौटकर घर पहुंची महिला, टूटा मिला ताला; नकदी-जेवर समेत साढ़े पांच लाख की चोरी
उत्तर प्रदेश: IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, भावुक संदेश में बयां किया सफर
उत्तर प्रदेश: IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, भावुक संदेश में बयां किया सफर
