-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में डीएम ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा और संरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोदाम में लगाए गए अग्निशमन यंत्रों की वैधता और कार्यशीलता, सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड तथा निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति जांची। इसके अलावा उन्होंने गोदाम में मौजूद अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान सभी उपकरण और सुरक्षा व्यवस्थाएं सही एवं संतोषजनक पाई गईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत रखा जाए। उन्होंने निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और सुरक्षा इंतजामों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच कराने पर भी जोर दिया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन से संबंधित मशीनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गोदाम की निगरानी व्यवस्था को निरंतर सक्रिय रखा जाए। निरीक्षण के समय जिला विकास अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी ईवीएम राजन राय, सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को ईवीएम गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई।
उत्तर प्रदेश: आंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने से मचा आक्रोश, लाइट-नल-फ्रीजर में भी की तोड़फोड़
उत्तर प्रदेश: फर्जी दस्तावेजों से 20 लाख तक का लोन कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: मायके से लौटकर घर पहुंची महिला, टूटा मिला ताला; नकदी-जेवर समेत साढ़े पांच लाख की चोरी
उत्तर प्रदेश: IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, भावुक संदेश में बयां किया सफर
उत्तर प्रदेश: IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, भावुक संदेश में बयां किया सफर
