Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मायके से लौटकर घर पहुंची महिला, टूटा मिला ताला; नकदी-जेवर समेत साढ़े पांच लाख की चोरी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 01/09/2026 12:12:01 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 01/09/2026 12:12:01 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र के निफरा गांव में रक्षाबंधन के अवसर पर घर से बाहर गए परिवार के मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र के निफरा गांव में रक्षाबंधन के अवसर पर घर से बाहर गए परिवार के मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। महिला करीब चार दिन बाद जब मायके से वापस घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और बक्सों के ताले भी टूटे हुए थे। जानकारी के अनुसार राजकुमार यादव पुत्र केशव यादव निवासी निफरा रक्षाबंधन के अवसर पर परिवार के साथ बाहर गए थे। उनकी पत्नी कुसुम यादव करीब चार दिन बाद घर लौटीं। घर पहुंचने पर उन्हें ताला टूटा मिला। अंदर कमरों की स्थिति देखकर उन्होंने परिजनों को सूचना दी।

पीड़ित परिवार के मुताबिक चोर घर से करीब 50 हजार रुपये नकद और लगभग पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। इस तरह चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये बताई जा रही है। परिजनों ने आशंका जताई है कि चोर घर के पीछे लगे शटर के रास्ते अंदर दाखिल हुए होंगे। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पीड़ित परिवार ने डायल-112 के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद थाना विंध्याचल पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर घटना से अवगत कराया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है, जिससे संदिग्धों की पहचान में मदद मिल सके। फिलहाल पुलिस चोरी की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों का पता लगाकर चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की है।