-
☰
No image found.
हरियाणा: स्कूल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लैपटॉप-प्रिंटर और वाटर मोटर बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आदमपुर पुलिस ने स्कूल में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आदमपुर पुलिस ने स्कूल में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया एचपी लैपटॉप, एचपी प्रिंटर और पानी की मोटर बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, गांव काबरेल स्थित शिवालिक बोर्डिंग पब्लिक स्कूल में चोरी की घटना हुई थी। स्कूल के संचालक एवं शिकायतकर्ता सज्जन कुमार निवासी सीसवाल, जिला हिसार ने थाना आदमपुर में शिकायत देकर बताया था कि अज्ञात चोर स्कूल से एक एचपी लैपटॉप, एक एचपी प्रिंटर और पानी की मोटर चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच मुख्य सिपाही राकेश की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने की। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए और आसपास की गतिविधियों के साथ अन्य पहलुओं की जांच की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर पुत्र रमेश और प्रवीण पुत्र रामकिशन, निवासी सलैमगढ़, जिला हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया एक एचपी लैपटॉप, एक एचपी प्रिंटर और एक पानी की मोटर बरामद की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेशानुसार सागर और प्रवीण को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल हिसार भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों पर पुलिस की लगातार नजर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में चोरी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी और असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
उत्तर प्रदेश: आंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने से मचा आक्रोश, लाइट-नल-फ्रीजर में भी की तोड़फोड़
उत्तर प्रदेश: फर्जी दस्तावेजों से 20 लाख तक का लोन कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: मायके से लौटकर घर पहुंची महिला, टूटा मिला ताला; नकदी-जेवर समेत साढ़े पांच लाख की चोरी
उत्तर प्रदेश: IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, भावुक संदेश में बयां किया सफर
उत्तर प्रदेश: IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, भावुक संदेश में बयां किया सफर
