-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय खेल दिवस पर गाजीपुर में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता, 53 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गाजीपुर में जूनियर बालक-बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गाजीपुर में जूनियर बालक-बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन 31 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरुण कुमार, चकबंदी सहायक अधिकारी गाजीपुर ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने 100 मीटर दौड़ में अपनी प्रतिभा और गति का प्रदर्शन किया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पारसनाथ यादव, दिव्यांगजन अधिकारी गाजीपुर रहे। जिला क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद ने मुख्य अतिथि का बुके भेंट कर स्वागत किया। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग को मिलाकर कुल 53 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें 30 बालक और 23 बालिकाएं शामिल रहीं। बालक वर्ग में अंकुर गुप्ता ने प्रथम, मुकेश रावत ने द्वितीय और निखिल शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं जूनियर बालिका वर्ग में नीलम बिंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निक्की दूसरे और सृष्टि यादव तीसरे स्थान पर रहीं। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक की भूमिका विजय, खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षक, नागेंद्र यादव, योगेंद्र कुमार सिंह और जुगनू वारिस ने निभाई। सहायक के रूप में राधेश्याम सिंह यादव, प्रेमचंद यादव, संगीता यादव, योगेंद्र सिंह, चंदन यादव, अंजनी वर्मा सहित खेल विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनमें प्रतिस्पर्धा, अनुशासन तथा खेल भावना विकसित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद ने प्रतियोगिता में शामिल सभी अतिथियों, निर्णायकों, खिलाड़ियों और सहयोगी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश: आंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने से मचा आक्रोश, लाइट-नल-फ्रीजर में भी की तोड़फोड़
उत्तर प्रदेश: फर्जी दस्तावेजों से 20 लाख तक का लोन कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: मायके से लौटकर घर पहुंची महिला, टूटा मिला ताला; नकदी-जेवर समेत साढ़े पांच लाख की चोरी
उत्तर प्रदेश: IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, भावुक संदेश में बयां किया सफर
उत्तर प्रदेश: IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, भावुक संदेश में बयां किया सफर
